लूणी थाने से चंद कदम दूरी पर होटल में चल रहा था देह व्यापार

लूणी थाने से चंद कदम दूरी पर होटल में चल रहा था देह व्यापार

पंजाब की चार लड़कियां और होटल मालिक पुत्र सहित छह गिरफ्तार -1.83 लाख बरामद

जोधपुर, निकटवर्ती लूणी पुलिस थाने से चंद कदम दूरी पर पुलिस ने आधी रात को एक होटल पर रेड दी। होटल में चल रहे देह व्यापार को लेकर पुलिस ने सर्च वारंट लेकर तलाशी ली। वहां चार युवतियां सहित छह लोग पकड़े गए। होटल मालिक हाथ नहीं लगा मगर उसका पुत्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया, साथ ही एक अन्य युवक को भी पकड़ा गया है। होटल में लंबे से अनैतिक गतिविधियां होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पकड़ी गई लड़कियां पंजाब प्रदेश की बताई जाती हैं। पुलिस ने पीटा में कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि रात को मुखबिरी सूचना मिली कि शिकारपुरा रोड लूणी थाने से कुछ दूरी पर की होटल मारवाड़ कैफे एण्ड रेस्टारेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस पर उनके नेतृत्व में लूणी पुलिस थानाधिकारी देवीचंद ढाका मय जाब्ते ने होटल पर रेड दी। बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरी पंजाब की चार लड़कियां मिली। इसके साथ ही पुलिस ने होटल मालिक तेजाराम के पुत्र दीपक और सरेचा लूणी के रहने वाले शंकरलाल को पकड़ा। होटल मालिक तेजाराम वहां नहीं मिला।

एसीपी जेपी अटल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से 1.83 लाख रूपए भी जब्त किए है। जो संभवत : देह व्यापार से जुटाए हो सकते हैं। इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts