Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में दी जानकारी

नई दिल्ली, महत्वाकांक्षी ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) का मुद्दा आए दिन राज्य में उठता रहता है, लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रोजेक्ट के संबंध में आर्थिक कार्य विभाग से जलशक्ति मंत्रालय को कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। राज्यसभा में ईआरसीपी को लेकर सांसद रामकुमार वर्मा ने प्रश्न पूछा था, जिसके उत्तर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जल राज्य विषय है। इसलिए सिंचाई और पेयजल का विकास संबंधित राज्य सरकारों के कार्यक्षेत्र में आता है।

इस प्रकार सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं की प्लानिंग, निष्पादन, संचालन और रख-रखाव राज्यों द्वारा अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार स्वयं के संसाधनों से किया जाता है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति मंत्रालय सिंचाई और बहुउद्देशीय परियोजनाओं के लिए तकनीकी-आर्थिक दृष्टि से मंजूरी देने से पहले इनकी अंतर-राज्य तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की दृष्टि से जांच करता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

उन्होंने ने बताया कि राज्य सरकारें अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बाहरी सहायता के माध्यम से वित्त पोषण के लिए प्रस्ताव आर्थिक कार्य विभाग को भेजती हैं। यह मंत्रालय, जब कभी ऐसे प्रस्ताव आर्थिक कार्य विभाग से प्राप्त होते हैं, उनकी जांच केंद्रीय जल आयोग में करवाता है। शेखावत ने स्पष्ट किया कि ईआरसीपी के संबंध में आर्थिक कार्य विभाग से ऐसा कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि ईआरसीपी के लिए राजस्थान सरकार ने तकनीकी- आर्थिक मूल्यांकन 28 नवंबर 2017 को प्रस्तुत किया था। इस प्रस्ताव में पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों और रास्ते में पड़ने वाले कस्बों, गांवों तथा टैंकों के साथ-साथ निकटवर्ती कमान क्षेत्र को पेयजल, सिंचाई व औद्योगिक जल उपलब्ध करने की परिकल्पना की गई है। इस प्रोजेक्ट की 50 प्रतिशत भरोसेमंद मुनाफे पर योजना बनाई गई है।

सीडब्ल्यूसी द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि या तो इस परियोजना को 75 प्रतिशत भरोसेमंद मुनाफे के आधार पर संशोधित किया जाए या यदि राजस्थान अभी भी इस परियोजना की योजना 50 प्रतिशत भरोसेमंद मुनाफ के आधार पर बनाना चाहता है तो मध्य प्रदेश सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र करना होगा।

ये भी पढें – तालाब पर बकरियां चराने गई दो मासूम पानी में डूबी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

सनातन संस्कृति पर राजनीतिक प्रहार

August 25, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

नगर पालिका चुनाव को लेकर जिले में निषेधाज्ञा लागू

August 22, 2026

सरकारी स्कूल में बच्चियों से धुलवाए बर्तन पोंछा लगवाया

August 21, 2026

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नई प्रतिभाएं तैयार करेगा आईआईटी जोधपुर और झारखंड

August 21, 2026

12 जिलों में 48 परीक्षा केन्द्रों पर 30 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा

August 21, 2026

स्मार्ट तकनीक विकसित कर रही आईआईटी जोधपुर की सॉफ्टवेयर नवाचार प्रयोगशाला

August 20, 2026