Doordrishti News Logo

सवारियों से भरी चलती बस में आग लगने से 9 की मौत,28 घायल

खबर का वीडियो देखने के लिए इन ब्लू लाइन को टच कीजिए

 

  • बस में महिलाएं और बच्चे सहित 64 यात्री थे
  • सभी यात्री चंडीगढ़ और पंजाब के रिश्तेदार थे
  • वृंदावन के दर्शन कर लौट रहे थे
  • एक युवक बाइक लेकर जलती बस के पीछे दौड़ा और चालक को आग लगने सूचना देकर बस रुकाई

हरियाणा,सवारियों से भरी चलती बस में आग लगने से 9 की मौत,28 घायल।राज्य के नूंह जिले में सवारियों से भरी एक चलती बस में आग लगने से नौ लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। बस में 64 यात्री थे,जिसमे महिलाएं और बच्चे भी थे।ये यात्री चंडीगढ़ और पंजाब के थे। सभी लोग वृंदावन के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा शुकवार रात लगभग डेढ़ बजे हुआ।

यह भी पढ़ें-लड़की को मैसेज करने की बात को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ेे,दो घायल

अब तक मिली जानकारी व मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 64 यात्रियों से भरी यह बस शनिवार तड़के तावड़ू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे पर आग लग गई। जिसमे 9 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। शवों को नल्हड़ अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बहुत देर से पहुंची। तब तक बस में सवार लोग बुरी तरह झुलस चुके थे जिनमें आठ की मौके पर ही मौत हो गई। तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।

इसे भी पढ़िए- विवाद के चलते पहले स्कूटी से मारी टक्कर,फिर जीप चढ़ाई

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि चलती बस में आग की लपटें देख क्षेत्रीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया,पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। बस यात्रियों का कहना है कि शुक्रवार को इस बस को किराए पर लेकर महिलाओं और बच्चों सहित सभी 64 लोग पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले रिश्तेदार बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। शुक्रवार शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब बस में आग की लपटें दिखाई दीं।

इसे भी पढ़ें- लड़की को मैसेज करने की बात को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ेे,दो घायल

घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि रात के 1:30 बजे एक चलती बस में आग की लपटें दिखाई दीं। उन्होंने आवाज लगाकर बस रोकने को कहा लेकिन बस नहीं रुकी। तभी एक युवक बाइक लेकर बस के पीछे दौड़ा और चालक को आग लगने सूचना दी तब बस रुकी तब तक आग विकराल हो चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और पुलिस को भी सूचना दी।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026