Doordrishti News Logo

निजी बस पलटी,13 यात्री घायल

गंभीर घायल एमडीएम हॉस्पिटल रैफर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी बस पलटी,13 यात्री घायल। जिले की बालेसर पंचायत समिति और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार करीब तेरह यात्री घायल हो गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि बस में बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े।

सभी घायलों को तत्काल बालेसर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर से बालेसर की ओर आ रही निजी सिटी बस जाटी भांडू गांव के पास पहुंची। तब टायर निकलने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उस दौरान बस में 25 से 30 सवारियां थीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से घायलों को तुरंत बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जोधपुर रेफर किया गया। मामूली रूप से घायल अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Related posts: