Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत। जिले के चामू थाना क्षेत्र में हांपासर में सेतरावा-देवातू सडक़ पर हुए एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद एमडीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई के अनुसार यह दुर्घटना गत सोमवार तडक़े हांपासर गांव में हुई थी। सोलंकियातला निवासी ओमसिंह पुत्र पदमसिंह अपनी बाइक से सेतरावा की ओर जा रहा था,तभी सडक़ हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया,जहां से गंभीर हालत में उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल (एमडीएम) रेफर कर दिया गया। यह इलाज के दौरान ओमसिंह ने अब दम तोड़ दिया।

Related posts: