Doordrishti News Logo

बंदियों के बीच मारपीट, तीन नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बंदियों के बीच मारपीट, तीन नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज। केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट का एक और मामला सामने आया है, जिससे जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीडि़त विचाराधीन बंदी रमेश की रिपोर्ट के आधार पर रातानाडा थाना पुलिस ने तीन नामजद बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार,घटना तीन जून की बताई जा रही है। इस मामले में बंदी सीताराम,रामप्रकाश और श्यामलाल के खिलाफ मारपीट और आपसी विवाद के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि जेल परिसर के अंदर ही बंदियों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हो गई। गौरतलब है कि केंद्रीय कारागृह में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

चार साल से फरार 15 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

बंदियों के बीच आपसी तनाव और झगड़ों के चलते कई बार स्थिति बिगड़ चुकी है,जिनमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।