• थाईलैंड की राजकुमारी 8 से 10 फरवरी तक जोधपुर प्रवास पर
  • प्रिंसेज सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या आएंगी
  • पुलिस आयुक्त ने रॉयल थाई एम्बेसी के प्रतिनिधिमंडल के साथ सुरक्षा व प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं की समीक्षा की

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),थाईलैंड की राजकुमारी 8 से 10 फरवरी तक जोधपुर प्रवास पर। थाईलैंड की राजकुमारी प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या 8 से 10 फरवरी तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगी। उनके प्रस्तावित प्रवास को लेकर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में रॉयल थाई एम्बेसी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर यात्रा से जुड़ी समस्त तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक के दौरान राजकुमारी के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन,प्रोटोकॉल पालन, रूट चार्ट,ठहराव स्थलों तथा भ्रमण कार्यक्रम से जुड़े सभी पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।

पर्स लूट का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पर्यटन स्थलों का करेगी अवलोकन 
राजकुमारी अपने जोधपुर प्रवास के दौरान मेहरानगढ़,उम्मेद भवन पैलेस,जसवंत थड़ा सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेंगी। इन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम 
बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने निर्देश दिए कि राजकुमारी के सम्पूर्ण प्रवास के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर आपसी समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि वीवीआईपी विजिट सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

उन्होंने भ्रमण मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रोटोकॉल से संबंधित समस्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने,कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित रखने को कहा।

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक हरेंद्र कुमार,जेडीए सचिव चंचल वर्मा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं रॉयल थाई एम्बेसी का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित था।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026