प्राइड होटल के कर्मचारियों ने सीखे सेवा के 5 स्टार गुर

  • अतिथि देवो भव की नई ट्रेनिंग
  • प्राइड होटल जोधपुर के स्टाफ को मिला पुणे से आया गुरु मंत्र
  • 5 दिन की ट्रेनिंग से बढ़ेगी गेस्ट सर्विस
  • 18 साल के अनुभवी ट्रेनर ने जगाया जोश
  • प्राइड होटल जोधपुर का स्टाफ अब पूर्ण प्रोफेशनल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्राइड होटल के कर्मचारियों ने सीखे सेवा के 5 स्टार गुर। मेहमाननवाजी में अव्वल रहने के लिए प्राइड होटल जोधपुर ने अपने स्टाफ को 5 दिन की खास ट्रेनिंग दी। ट्रेनिंग देने पुणे से आए प्राइड ग्रुप के कॉर्पोरेट ट्रेनिंग मैनेजर शैलेन्द्र धर्मे,जिनके पास हॉस्पिटैलिटी में 18 साल का तजुर्बा है।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित पचपदरा दौरे को लेकर भाजपा बैठक

ट्रेनिंग में क्या सिखाया
सेवा उत्कृष्टता का फॉर्मूला:- मेहमान को कैसे खुश करें, शिकायत को मौके में कैसे बदलें

टीमवर्क और कम्युनिकेशन
स्टाफ के बीच तालमेल और प्रोफेशनल बातचीत के गुर

अपडेट रहो,आगे बढ़ो
जीएम राकेश चौहान ने कहा,समय के साथ खुद को अपडेट करना जरूरी है। ट्रेनिंग से ही सर्विस क्वालिटी सुधरती है

धर्मे की एनर्जेटिक ट्रेनिंग स्टाइल से पूरे स्टाफ में नया जोश दिखा। सेशन इंटरैक्टिव रहे और रोज के काम से जुड़े उदाहरणों से समझाया गया। समापन पर सभी कर्मचारियों को सर्टिफिकेट दिए गए। स्टाफ ने कहा कि ट्रेनिंग बेहद काम की और मोटिवेट करने वाली रही। उम्मीद जताई कि ऐसे प्रोग्राम आगे भी होते रहें।

प्राइड होटल का मकसद
बेहतर ट्रेनिंग से बेहतर मेहमाननवाजी।