जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन रविवार को
एक ही दिन में रामदेवरा जाकर लौटने की सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन रविवार को। रामदेवरा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने रविवार 19 अप्रैल को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का एक ट्रिप संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को एक ही दिन में आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार,ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 19 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल उसी दिन दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
प्राइड होटल के कर्मचारियों ने सीखे सेवा के 5 स्टार गुर
ट्रेन में कुल 10 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 8 सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बे तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।
यह ट्रेन मार्ग में राईका बाग,मंडोर, मारवाड़ मथानिया,तिंवरी,ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विशेष ट्रेन से रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
