प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित पचपदरा दौरे को लेकर भाजपा बैठक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित पचपदरा दौरे को लेकर भाजपा बैठक। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला द्वारा शास्त्री नगर मंडल की बैठक शुक्रवार को भगत की कोठी स्थित सैन भवन में जिला महामंत्री गौरव जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष गिरवर सिंह शेखावत,शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड,जिला मंत्री राकेश बागरेचा,मंडल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया,एडवोकेट जितेंद्र नागोरी प्रजापति,शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक कुमार तिरंगा सहित भाजपा युवा मोर्चा,महिला मोर्चा एवं अन्य प्रकोष्ठ के संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष इस विशेष बैठक में शामिल हुए।
भगवान परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू
इस अवसर पर जिला महामंत्री गौरव जैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पचपदरा रेली में भारी संख्या में चलने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री गौरव जैन ने बताया कि पचपदरा में एचपीसीएल रिफायनरी राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। वर्तमान के इराक-ईरान-अमेरिका-इजरायल के युद्धग्रस्त हालातों में रिफाइनरी देश की धरोहर साबित होगी।
जिला महामंत्री जैन ने बताया कि राजस्थान के पचपदरा में एचपीसीएल रिफायनरी का निर्माण हम सबके लिए विशेष रूप से गौरव का विषय है,जो मारवाड़ की धारा से संपूर्ण राष्ट्र को समर्पित होगी।
