जोधपुर, मुकद्दस महीने रमजान के तीसरे जुमे की नमाज आज मस्जिदों के साथ साथ घरों में अदा की गई। कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए मस्जिदों को सेनेट्राइज किया गया था। नमाज के समय कोरोना से निजात दिलाने और मुल्क में भाईचारा न अमन बना रहे इसकी दुआ मांगी गई। नमाज के बाद एक दूसरे को जुमे की मुबारकबाद दी। माहे रमजान की आज 17वीं सहरी थीं। छोटे बड़े सभी ने रोजा रखा। कई बच्चों ने आज पहला रोजा रखा। ऐसे घरों में खुशी का माहौल बना हुआ है। सवेरे से ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। गर्मी से रोजेदारों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। घरों में इबादत व तिलावत का सिलसिला जारी है। एतकाफ करने वाले इबादत में मशगूल हैं और यह सिलसिला ईद के चांद तक जारी रहेगा।
ये भी पढ़े :- जिला कलेक्टर ने इंसीडेंट कमाण्डर्स की ली बैठक
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

