Doordrishti News Logo

पति का मथानिया व पत्नी बच्चों का जोधपुर में पोस्टमार्टम

  • तिंवरी परिवार की मौत का मामला
  • पुलिस कर रही मामले की जांच
  • ग्रामीणों से भी कर रही पड़ताल

जोधपुर,पति का मथानिया व पत्नी बच्चों का जोधपुर में पोस्टमार्टम।शहर के निकट मथानिया स्थित तिंवरी कस्बे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत पर पुलिस ने जांच आरंभ की है। चारों शवों का आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिए गए। गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। पति ने पत्नी व बच्चों की हत्या के बाद खुद आत्महत्या की या कोई और कारण रहा इस बारे में पुलिस की तरफ से गहन तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि हत्या के बाद आत्महत्या की गई है। शहर के एमजीएच में आज सुबह महिला और उसके दो बेटों का पोस्टमार्टम करवाया,पति का मथानिया सीएचसी अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।

यह भी पढ़ें – चाकू से हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

तिंवरी निवासी 32 साल का कंवरलाल आचार्य पेशे से कमठा मजदूर था। वह यहां तिंवरी में अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। मंगलवार की सुबह वह घरवालों को यह कहकर निकला कि अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों छह साल के भरत,3 साल के सौरभ को पीहर छोडऩे के लिए ट्रेन में बैठा कर आ रहा है। मगर वह वापिस घर नहीं लौटा था। दोपहर में पुलिस को सूचना मिली तिंवरी-मथानिया के बीच में रेलवे ट्रेक पर एक युवक ने रेल से कटकर अपनी जान दी है। इस पर थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण आदि वहां पहुंचे। तब उसकी पहचान कंवर लाल आचार्य के रूप में हुई।पता लगा कि वह पत्नी और दो बच्चों को साथ लेकर निकला था।इस पर फिर बाड़मेर में उसकी पत्नी पूनम के पीहर वालों से बात हुई तो मालूम हुआ कि वह यहां नहीं पहुंची है। इस पर पुलिस और ग्रामीणों ने उनकी तलाश आरंभ की।

यह भी पढ़ें – दो युवकों पर तलवार से हमले का एक आरोप गिरफ्तार

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने राजीव गांधी नहर में उसके एक बच्चे का शव बरामद किया। फिर आशंका बनी की पत्नी और दूसरा बच्चा भी नहर में ही हो सकता है। इस पर पुलिस और ग्रामीणों का सर्च जारी रहा। रात को दस बजे के आसपास पूनम और दूसरे बच्चेे का शव भी बरामद हो गया। इनका शव राजीव गांधी नहर की इंद्रोका जाली में फंसा दिखाई दिया।
मथानिया थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि कंवरलाल ने अपने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद सुसाइड किया या मामला कुछ और है,इस बारे में पहले कुछ नहीं कहा जा सकता है। मृतक कंवरलाल नहर में गिरने के बाद काफी दूरी तक पानी में बहते हुए बाहर निकला। फिर बाइक लेकर तिंवरी-मथानिया के बीच रेलवे ट्रेक तक आया और रेल के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें – बंद पड़ी लकड़ी फैक्ट्री से चोरों ने हजारों की मशीनें चुराई

दस साल पहले हुई थी शादी
कंवरलाल आचार्य की शादी बाड़मेर की पूनम के साथ दस साल पहले हुई थी। उसके दो पुत्र छह साल का भरत और 3-4 साल का सौरभ था। यहां परिवार सहित रहकर कमठा मजदूरी करता था। इस घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026