कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीतरी शहर में पुलिस का रूट मार्च

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीतरी शहर में पुलिस का रूट मार्च। शहर में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस ने भीतरी शहर में रूट मार्च किया।पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीतरी शहर में रूट मार्च किया गया।

यह भी पढ़िए – सीसुबल पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक का सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा

महिला अपराध अनुसंधान सेल के एडीसीपी सुनील कुमार पंवार जिला पश्चिम के नेतृत्व में 256अधिकारियों व जवानों को ब्रीफ कर रूट मार्च निकाला गया।आमजन में विश्वास,अपराधियों में भय एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोधपुर पुलिस का रूट मार्च पुलिस लाईन से रवाना होकर खास बाग तिराहा से नई सडक़ होते हुए घंटाघर से हेरिटेज क्षेत्र भीतरी शहर के अंदर से होते हुए त्रिपोलिया बाजार, सोजती गेट,चांदसा तकिया मार्केट,पुरी तिराह से होते हुए नई सडक़ से पुन: पुलिस लाइन में पहुंच कर रूट मार्च का समापन किया गया।

आमजन में विश्वास बना रहे 
पुलिस आयुक्तालय के क्षेत्राधिकार में रूट मार्च निकाल कर आमजन में विश्वास,अपराधियों में भय तथा आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने के लिए जन संदेश दिया गया। आमजन को सतर्क,सजग एवं जागरूक करने के लिए समय-समय पर रूट मार्च निकाले जाएंगे।

अनैतिक गतिविधियों के लिए यहां करें सूचित 
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह की आमजन से अपील-आपके आस- पास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी,अनैतिक,अवैध शराब/मादक पदार्थ बिक्री व संदिग्ध व्यक्ति आदि की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 व वाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026