पुलिस ने स्वसंज्ञान लेकर दर्ज किया प्रकरण

रेस्टोरेंट में मारपीट और तोड़फ़ोड़ का मामला

जोधपुर, शहर के मेडिकल कॉलेज रोड सिंधी कॉलोनी में रविवार की रात को एक रेस्टोरेंट में हुई तोड़फ़ोड़, मारपीट एवं पत्थरबाजी का वीडियो सामने आने के बाद अब होटल संचालक सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने अशांति फैलाने और कोविड की पालना नहीं किए जाने में स्वप्रेरणा से प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि होटल संचालक ने झगड़ा आपसी होना बताया था।

पुलिस ने स्वसंज्ञान लेकर दर्ज किया प्रकरण

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात को सिंधी कॉलोनी स्थित पंजाबी चिकन कॉर्नर पर झगड़े का वीडियो सोमवार को सामने आया था। वीडियो में कुछ उत्साही युवक मारपीट के साथ तोड़ फ़ोड़ करने के साथ पत्थर फेंकते दिखे थे। जिससे अशांति फैली थी। होटल संचालक ने बातचीत में मामला आपसी होना बता कर मामला दर्ज नहीं करवाया था। मगर अब पुलिस ने स्वप्रेरणा से होटल संचालक करन बक्सी के अलावा परमेश्वर, योगेश, भावेश शर्मा सहित अन्य के खिलाफ अशांति फैलाने, कोविड नियमों का उल्लंघन किए जाने का केस बनाया है। मामला थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह की तरफ से दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026