चारे से भरे ट्रक में लगी आग

  • शार्ट सर्किट से गिरी चिंगारी से जलने की आशंका
  • तीन दमकलों ने मिलकर पाया आग पर काबू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चारे से भरे ट्रक में लगी आग। शहर के निकट गुढ़ा विश्रोईयां रोड पर सोमवार की रात दस बजे के आस पास एक चारे से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग से पूरा ट्रक जलकर नष्ट हो गया। बासनी फायर स्टेशन से तीन दमकलें वहां पहुंची तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट से लगा होना माना जा रहा है। जोकि विद्युत तारों का भी हो सकता है।

चुनाव में समर्थन नहीं करने पर तलवार से हमला

जानकारी के अनुसार चारे से भरा एक ट्रक खेजड़ली से होते हुए गुढ़ा विश्रोइयान रोड पर जा रहा था। तब गुढ़ा विश्रोइयान रोड पर घेवरराम के घर के पास मोड़ पर पहुंचा था,तब उसमें अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरी तरह से ट्रक जल गया और लपटें निकलने लगी। बताया गया कि चारे से भरे इस ट्रक में संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। ट्रक में काफी ऊंचाई तक चारा भरा था।

विद्युत तारों से टकराने की भी आशंका है। बासनी फायर स्टेशन से तीन दमकलें वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। सूचना पर विवेक विहार थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ट्रक चालक सुरक्षित बताया गया है।