Doordrishti News Logo

चुनाव में समर्थन नहीं करने पर तलवार से हमला

  • अंगुली कटी
  • चार घायल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चुनाव में समर्थन नहीं करने पर तलवार से हमला। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के देड़ा गांव में चुनावी समर्थन को लेकर विवाद के बाद तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चुनाव में समर्थन नहीं करने से नाराज होकर व्यक्ति ने होटल पर बैठे दलपतसिंह और रावलसिंह पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों के भी चोटें आई हैं। घायलों का जोधपुर में उपचार चल रहा है।

थानाधिकारी खेता राम सियोल ने बताया कि देड़ा निवासी दलपतसिंह पुत्र रामसिंह और रावलसिंह पुत्र भीमसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि वे देड़ा गांव से थोड़ी दूर स्थित न्यू रामदेव होटल पर बैठे थे। इसी दौरान देड़ा निवासी गोपसिंह पुत्र फतेहसिंह वहां पहुंचा और अचानक तलवार से हमला कर दिया। आरोप है कि गोपसिंह ने धमकाते हुए कहा कि चुनाव में मेरा समर्थन क्यों नहीं कर रहे हो,अगर समर्थन नहीं किया तो मार दूंगा।

कैंपर पलटी एक ही परिवार के 11 लोग घायल

रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से तलवार से हमला शुरू कर दिया।दलपतसिंह ने बचाव के लिए दोनों हाथ आगे किए तो तलवार से दोनों हाथों पर वार किए गए। इसके बाद सिर पर वार करने का प्रयास किया गया,लेकिन तलवार कंधे पर लगी, जिससे करीब 6 टांके आए। अंगुली पर भी गंभीर चोट लगी।

दोनों को गंभीर हालत में शेरगढ़ अस्पताल ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। रावल सिंह का जोधपुर के गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है। रावलसिंह की अंगुली कट गई। हमले के दौरान मौके पर मौजूद पदमसिंह पुत्र सांगसिंह और खेतसिंह पुत्र पनेसिंह ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उनके भी चोटें आने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार हीरसिंहकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।