रेस्टोरेंट मेें हुक्काबार पर पुलिस की रेड,संचालक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेस्टोरेंट मेें हुक्काबार पर पुलिस की रेड, संचालक गिरफ्तार। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने रेस्टोरेंट कैफे 555 पर रेड देकर हुक्काबार पर कार्रवाई करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया।

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बनी

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा के सुपरविजन में जिला पश्चिम द्वारा चौहाबोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में 555 कैफे / रेस्टोरेन्ट में हुक्का चलाने वाला अभियुक्त हुक्का मय सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 555 कैफे / रेस्टोरेंट में तम्बाकू युक्त फ्लेवर धुम्रपान सामग्री से सेवन करवाने व बेचने के मामले में बाबुलाल पटेल पुत्र अणदाराम पटेल निवासी 35/728, राजबाग होटल के पास राजीव गांधी नगर जोधपुर हाल संचालक 555 कैफे एम्स रोड जोधपुर को गिरफ्तार किया गया।

वहां से 06 हुक्के 04 चिलम, 08 हुक्का पाइप, 01 फिल्टर पैकेट तथा 01 खुला फिल्टर पैकेट (जिसमें 25 नग), 04 खुले डिब्बे तम्बाकू युक्त पलेवर के. 03 चिमटे तथा एक सिमेन्ट के पीले रंग के कट्टे में 3/4 चौथाई कट्टा कोयला को जब्त किया गया। पुलिस टीम में एएसआई रामप्रसाद,कांस्टेबल अर्जुन राम,गोविंदराम एवं भंवरलाल आदि शामिल थे।

Related posts:

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026