मसूरिया नट बस्ती में पुलिस की रेड: देर रात तक चला सर्च अभियान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मसूरिया नट बस्ती में पुलिस की रेड: देर रात तक चला सर्च अभियान। शहर के मसूरिया नट बस्ती में अवैध शराब को लेकर पुलिस की तरफ से मंगलवार देर रात रेड दी गई। हालांकि कोई अवैध शराब या अवांछनीय सामग्री पुलिस को वहां नहीं मिली। पुलिस अधिकारी भारी लावजमे के साथ वहां पहुंचे।
एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा के अनुसार मसूरिया नट बस्ती में पुलिस की तरफ से अवैध शराब धंधे को लेकर रेड दी। पुलिस ने वहां आस पास की दुकानों पर भी छानबीन की। मगर रात तक को अवाछनीय सामग्री या अवैध शराब नहीं मिली। कार्रवाई में एसीपी प्रतापनगर नतीशा जाखड़,देवनगर थानाधिकारी सोमकरण, कालिका यूनिट टीम आदि शामिल थे।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पुलिस लवाजमे के साथ यहां एरिया में रेड दी गई थी। रात तक वहां से कोई अवैध शराब आदि नहीं मिली है। पुलिस द्वारा कई बार मसूरिया नट बस्ती में रेड दी जा चुकी है।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

