अवैध बजरी से भरे डंपर को रुकवाने का प्रयास: डीएसटी प्रभारी की गाड़ी को मारी टक्कर,बालबाल बचे
- डंपर चालक फरार
- सड़क पर खाली किया बजरी डंपर
- केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरे डंपर को रुकवाने का प्रयास: डीएसटी प्रभारी की गाड़ी को मारी टक्कर,बालबाल बचे। मथानिया के बालरवा- तिंवरी रोड पर मंगलवार की दोपहर में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को लेकर की गई नाकाबंदी में बजरी डंपर के चालक ने डीएसटी प्रभारी की गाड़ी को टक्कर मार दी।
आरोपी बजरी से भरा डंपर सडक़ पर ही खाली कर भाग गया। आरोपी का आज दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया।
डीएसटी प्रभारी ने मथानिया थाने में राजकार्य में बाधा डालने एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने का केस दर्ज कराया है। जांच एसआई प्यारेलाल की तरफ से की जा रही है।
जांचाधिकारी तिंवरी चौकी प्रभारी एसआई प्यारेलाल ने बताया कि पुलिस आयुक्त शरत कविराज,डीसीपी पूर्व मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर अवैध बजरी खनन को लेकर कार्रवाई के डीएसटी पूर्व की टीम का गठन किया गया। टीम के प्रभारी एएसआई पुनीत त्यागी मय जाब्ते के मंगलवार की दोपहर दो बजे अवैध बजरी से भरे डंपर का पीछा करने लगे। बाद में बालरवा चौकी की तरफ से नाकाबंदी की गई।
जैविक गोवर्धन योजना से कृषक को मिला आर्थिक संबल
बालरवा- तिंवरी रोड से तीन किलोमीटर पहले डंपर चालक ने सडक़ पर बजरी को खाली कर दिया। भागते हुए को रोकने के लिए डीएसटी प्रभारी पुनीत त्यागी ने गाड़ी को आड़े लगाया तो उसे भी टक्कर मारकर भाग गया। हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। प्रभारी त्यागी बाल बल बच गए।
एसआई प्यारेलाल ने बताया कि डंपर का चालक बाद में गाड़ी को लेकर तेजी से जोधपुर की तरफ भाग निकला। गाड़ी नंबर से मालिक और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बारे एएसआई पुनीत त्यागी ने राजकार्य में बाधा का केस दर्ज कराया है।
