Doordrishti News Logo

पुलिस फिटनेस का डोज,आधा घंटा रोज

फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस फिटनेस का डोज,आधा घंटा रोज। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत फिट इंडिया मिशन द्वारा आयोजित संडे ऑन साइकिल अभियान का रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन,रातानाडा आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने मिलकर योग और साइकिलिंग की। इस आयोजन का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना,पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन एवं एडीसीपी शहीन सी के सुपरविजन तथा एडीसीपी मुख्यालय गुमनाराम के नेतृत्व में द्वारा सुबह 6 बजे रिजर्व पुलिस लाइन रातानाडा, जोधपुर में संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया।

एडीसीपी गुमनाराम द्वारा संडे ऑन साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। पुलिस को चुस्त दुरस्त रखने के लिए साइकिल चला कर दिया संदेश, अधिकारियों एवं जवानों ने फिटनेस को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रैली में भाग लिया।

सीमेंट प्लांट विवाद में 26 लोग गिरफ्तार

यहां होकर निकली साइकिल रैली 
रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर नई सडक़ चौराहा से पावटा सर्कल से होते हुए राईका ब्रिज से गुजरते हुए ताराचंद सर्कल से पुन: पुलिस लाइन परिसर में संपन्न हुई। इस रैली में पुलिस के अधिकारियों- कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल से फिटनेस की डोज,आधा घंटा रोज का नारा सार्थक किया।

प्रदूषण के मुद्दों पर जागरूकता फैलाई 
संडे ऑन साइकिल अभियान का उद्देश्य न केवल फिटनेस और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है,बल्कि यातायात और प्रदूषण के मुद्दों पर जागरूकता फैलाना भी है। इस पहल के तहत नागरिकों को साइकिलिंग जैसी पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

योगाभ्यास का भी आयोजन 
साइकिल रैली के तत्पश्चात डॉ हनवंत सिंह राजपुरोहित पुलिस निरीक्षक द्वारा योगा में शरीर की मांसपेशियों एवं हड्डियों एवं तंत्रिका तंत्र को दुरुस्त करने वाले प्रत्येक सभी प्रकार के योगाभ्यास करवाए गए। ऊर्जा से भरपूर मनोरंजन के साथ एक्सरसाइज का आकर्षक दृश्य था जिसका सभी ने आनंद लिया।

तनाव से मुक्ति
एडीसीपी गुमनाराम ने कहा कि मात्र आधा घंटा रोज पैडल मारकर मानसिक तनाव को अलविदा कहें। खुद को मौसमी बीमारियों से बचाने का सबसे आसान और मजेदार तरीका है। फिटनेस केवल व्यक्तिगत लाभ नहीं,बल्कि एक जागरूक और स्वस्थ समाज की नींव है। आज का यह जोश केवल संडे तक सीमित न रहे,इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।