Doordrishti News Logo

जोधपुर, पुलिस आयुक्त जोस मोहन द्वारा झंवर थाने का भरमण कर निरीक्षण किया गया, इस दौरान पुलिस उपायुक्त, आलोक श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरफुलसिह व सहायक पुलिस आयुक्त, बोरानाडा मांगीलाल राठौड, प्रशिक्षु आरपीएस शालिनी बजाज, थानाधिकारी पुलिस थाना झंवर परमेश्वरीउनिपु. व समस्त पुलिस जाब्ता थाने पर उपस्थित थे।

पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस थाना भवन, कार्यालय, मालखाना, क्राईम, रिकार्ड,स्टाफ-बैरिक, मैस व थाना परिसर का निरीक्षण कर थाना क्षेत्र के क्राईम के संम्बन्ध मे जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस आयुक्त ने उपस्थित अधिकारीयों एवं थाना पुलिस स्टाफ के साथ थाने के मैस में बना दोपहर का भोजन किया।

Related posts: