Doordrishti News Logo

बाइक चोर का पता लगाकर पुलिस पकड़ लाई

साल 2015 में चोरी हुई बाइक, कोविड में हुई जब्त

जोधपुर, शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को पकड़ा है। उसने साल 2015 में एक बाइक शास्त्रीनगर हलके से चुराई थी। यह बाइक कोविड काल में ट्राफिक पुलिस ने चालान काटकर जब्त की थी। अब इसके दस्तोवेजों को खंगाले जाने पर बाइक चोरी का पता लगा। इस पर पुलिस ने टीम का गठन कर बिलाड़ा के शातिर वाहन चोर को पकड़ा है।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बिलाड़ा के रहने वाले शातिर वाहन चोर मंगलाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। उसने साल 2015 में एक बाइक हलका क्षेत्र से चुराई थी। इस बाइक का पता नहीं लगा था। गत वर्ष कोविड काल में ट्राफिक पुलिस ने इस बाइक को जब्त कर लिया था और चालान बनाया था। इस बाइक के बारे में पता लगाने पर मालूम हुआ कि दस्तावेज किसी अन्य के नाम पर है और बाइक चोरी की थी। इस पर मंगलाराम को अब बाइक चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026