Doordrishti News Logo

हथियार सप्लायर को मध्यप्रदेश से पकड़ लाई पुलिस

-बंदी सुरेश सिंह हत्याकाण्ड

-एक लाख के मुख्य आरोपी अजयपाल को कल किया जाएगा कोर्ट मेें पेश

-पूछताछ में हथियार सप्लायर का बताया नाम

जोधपुर,शहर के रातानाडा भाटी चौराहा के समीप पुलिस अभिरक्षा में बंदी सुरेश सिंह हत्याकांड के एक और आरोपी हथियार सप्लायर को मध्यप्रदेश से पकड़ लाई पुलिस। उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला है और उसी ने अजयपाल को हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से गहन पूछताछ में जुटी है। उसे एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। अजयपाल उर्फ एपी की पुलिस अभिरक्षा भी आज खत्म होने वाली है उसे भी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में शोध की प्राचीन परंपरा से स्वास्थ्य विज्ञान का विकास-प्रो.गौ

कमिश्ररेट जिला पूर्व की स्पेशल टीम के पुलिस निरीक्षक भरत रावत ने बताया कि बंदी सुरेशसिंह हत्याकांड के लिए हथियार सप्लायर मध्यप्रदेश के मुरैनाा स्थित रतनबसई निवासी मंगलसिंह उर्फ मंगू पुत्र रामविलास तोमर को एमपी से गिरफ्तार कर लाया गया है। उसकी यहां पर यह पहली गिरफ्तारी है। हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी अजयपाल ने पुलिस रिमाण्ड पूछताछ में मुरैना में मंगलसिंह से हथियार लाना बताया था।

प्रवीण सिंह ने भेजा था अजयपाल को हथियार लाने
इस हत्याकांड में शरीक प्रवीण सिंह ने ही अजयपाल उर्फ एपी को हथियार लाने के लिए मुरैना मध्यप्रदेश मंगल सिंह के पास में भेजा था। उसके ठिकाने पर जाकर अजयपाल ने साल 2021 में हथियार लेकर आया था। हथियारों का सौदा 10-12 लाख में हुआ था। हथियार अलग-अलग रूप में लाए गए थे। कभी 12 बोर कारतूस तो कभी 35, 32 बोर के कारतूस के साथ वैपन लाई गई थी।

मंगल सिंह के पिता पाली मिल में करते थे काम,तब से जानपहचान :-
मध्यप्रदेश मुरैना से पकड़े गए हथियार सप्लायर मंगलसिंह के पिता राम विलास पाली जिले की एक मिल में काम करते थे। जहां पर प्रवीण सिंह का आना जाना भी था। फिर मंगल सिंह और प्रवीण सिंह में जान पहचान हो गई। प्रवीण सिंह ने अजयपाल को मंगलसिंह के पास हथियार लाने के लिए भेजा था। सनद रहे कि साल 2021 में बंदी सुरेश सिंह की पुलिस अभिरक्षा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्य आरोपी अजयपाल सिंह उर्फ एपी सहित पुलिस 27 लोगों को पकड़ चुकी है। ज्यादातर आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जा चुके हैं। अजय पाल और उसके साथ में पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों की रिमाण्ड खत्म होने पर शुक्रवार को पेश किया जाएगा। साथ ही हथियार सप्लाई करने वाले मंगलसिंह को भी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026