Doordrishti News Logo

साल भर से फरार मादक पदार्थ तस्कर को नीमच जेल से लाई पुलिस

जोधपुर,साल भर से फरार मादक पदार्थ तस्कर को नीमच जेल से लाई पुलिस। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप मेें साल भर से फरार चले एक ट्रक चालक को नीमच जेल से गिरफ्तार कर जोधपुर लाई है। वह तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में है। आरोपी को नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में जेल भिजवाया था।

यह भी पढ़ें – 22 दिन में 400 करोड़ रुपए की अवैध नकदी व सामग्री जब्त

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि साल भर पहले 12 मील पर डोडा पोस्त से भरा एक ट्रक पलटी खा गया था। तब उसका चालक भाग गया था। पुलिस ने प्रकरण में दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया था। ट्रक चालक की पहचान चितौडग़ढ़ के दांता निवासी मोतीलाल भील के रूप में हुई थी। वह साल भर से फरार चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि वह नीमच जेल में बंद है तो पुलिस की टीम नीमच पहुंची और प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर लाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की अभिरक्षा में लिया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026