हमले के फरार आरोपी के घर को तोड़ने पहुंची पुलिस व निगम की टीम

  • पिता के नाम पट्टा मिलने पर रुकी कार्रवाई
  • आरोपी की तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हमले के फरार आरोपी के घर को तोड़ने पहुंची पुलिस व निगम की टीम। महामंदिर थाना क्षेत्र स्थित सनसिटी अस्पताल के सामने कुछ दिन पहले देर रात एक युवक पर लाठी-डंडे और तलवारों से हमला करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी आकाश सरगरा पुलिस गिरफ्त से दूर है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस प्रयास कर रही है,लेकिन वह अभी हाथ नहीं आया है।

इस बीच शनिवार को नगर निगम और पुलिस दल माता का थान थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंचा। दल के साथ जेसीबी भी थी,लेकिन मौके पर जब घर के कागजात देखे गए तो वह आकाश सरगरा के पिता के नाम से निकले। इसके बाद दल पीछे हट गया। अब उसके पिता से कहा गया है कि इस भूखंड पर बनाए गए मकान के निर्माण की अनुमति दो दिन में पेश करें।

आवासीय भवन में संचालित कोचिंग वैध या नहीं: हाईकोर्ट

माता का थान थानाधिकारी शफीक अहमद ने बताया कि सनसिटी अस्पताल के पास हुई तलवारबाजी के मामले में मुख्य आरोपी आकाश सरगरा उर्फ आकाश पंवार की तलाश है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसका एक अवैध मकान थाना क्षेत्र के कीर्ति नगर में है। इसे तोडऩे के लिए आज नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ यहां पहुंची थी। जांच में पता चला कि उसके पिता के नाम का पट्टा जारी हो रखा है। नगर निगम की टीम ने मौके पर रिपोर्ट बनाई है और मकान के निर्माण संबंधी दस्तावेज तलब किए हैं। इसके लिए आकाश के पिता को दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पांच गिरफ्तार,आकाश फरार
आठ जुलाई की रात सनसिटी अस्पताल के सामने युवक करन सरगरा पर पांच हमलावरों द्वारा घेरकर तलवार,डंडों और पाइप से बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। घायल ने नामजद रिपोर्ट दी, जिसमें आकाश सरगरा सहित अन्य के खिलाफ आरोप लगाए।

महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि पुलिस ने फुटेज के आधार पर इस मामले में वसीम,अंकित,यश वर्धन,अरुण और समीर को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026