बंद पड़ी फैक्ट्री से 20 लाख का सामान चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बंद पड़ी फैक्ट्री से 20 लाख का सामान चोरी। शहर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में बंद पड़ी एक फैक्ट्री चोरों ने सैंध लगाकर वहां से बीस लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना को लेकर बोरानाडा थाने में प्राथमिकी दी गई है। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि 14/129 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी व्यवसायी प्रभु सिंह पुत्र गिरधारी सिंह ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसकी चौथे फेज, बोरानाडा स्थित औद्योगिक फैक्ट्री में पिछले चार-पांच दिनों के बीच अज्ञात बदमाश घुस गए।
बदमाश फैक्ट्री से ट्रांसफॉर्मर, मोटरें,भवन में लगी कॉपर फिटिंग,कॉपर केबल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। मामले की जांच एएसआई दमाराम कर रहे है।
