प्रधानमंत्री आज उत्तरखंड में राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे

देहरादून(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री आज उत्तरखंड में राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे। उत्तराखंड राज्य अपने स्थापना का रजत जयंती समारोह मन रहा है। स्थापना दिवस का मुख्य समारोह देहरादून में होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने के लिए रविवार 9 नवंबर को देहरादून आएंगे।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल सहित संकाय सदस्यों ने किया वृक्षारोपण

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री प्रातः 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी(आईएमए) पहुंचेंगे और वहां से सीधे एफआरआई पहुंचेंगे। वहां से वे स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने जाएंगे। प्रधानमंत्री ढाई घंटे देहरादून शहर में रहेंगे। स्थापना दिवस का मुख्य मुख्य समारोह वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी पूरी कर ली गई हैं।

प्रधान मंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। समारोह में लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने का आकलन किया गया है। समारोह स्थल पर आकर्षक सजावट की गई है। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1:15 बजे तक समारोह में रहेंगे और 1:30 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related posts:

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026