पालतू श्वान को जेसीबी से फंदे पर लटका कर मारा
- मेडिकल डिवाइस के गटर में फेंका
- केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पालतू श्वान को जेसीबी से फंदे पर लटका कर मारा। शहर के सालावास-बोरानाडा रोड पर एक फैक्ट्री में पालतू श्वान को जेसीबी से फंदा लगाकर मारकर मार डाला। घटना सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोमवार की रात को वायरल हुआ है। श्वान को लेकर एक व्यक्ति की तरफ से पड़ौस की फैक्ट्री स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। इस बारे में विवेक विहार थाना पुलिस जांच में जुटी है। संभवत: जोधपुर में इस तरह की पहली घटना सामने आई है7
लूणी के सालावास स्थित उचलावास निवासी मनोज कुमार पुत्र नवलाराम गहलोत ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसकी फैक्ट्री सालावास-बोरानाउा रोड पर है। उसका एक पालतू श्वान बॉस 12 अप्रेल रविवार को वह रात को घूमते हुए पड़ौस की एक अन्य फैक्ट्री में चला गया था। तब वहां एक स्टाफ ने उसे रोटी देने के बहाने गले में फंदा डाल दिया।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने लगाई प्रदर्शनी
बाद में जेसीबी से लटकाकर उसे तडफ़ा- तडफ़ा कर मार डाला। उसके श्वान का पता नहीं चलने पर उसे ढूंढा गया तो वह नजदीक में एक मेडिकल डिवाइस के पॉक में पड़ा मिला। उसके गले में फंदा डाला हुआ था। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखे तो उक्त घटनाक्रम का पता लगा। इसको लेकर मनोज कुमार ने पउ़ौस की फैक्ट्री स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
