छह गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने ढाणी में घुसकर किया हमला कई चोटिल
- हथियारों से लैस होकर किया हमला
- हमलावर फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छह गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने ढाणी में घुसकर किया हमला कई चोटिल।शहर के निकट विवेक विहार में खावा की ढाणी बालाजी नगर में एक परिवार पर गाडिय़ों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने हमला किया। हथियारों से लैस होकर किए गए हमले में कुछ चोटिल हो गए। पीडि़त ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे है। घटना शनिवार दिन की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है।
विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि खावा की ढाणी बालाजी नगर निवासी स्वरूपराम पुत्र हुकमाराम विश्रोई की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि शनिवार की दोपहर में गोकलराम,भाकरराम,हरिराम, श्रवण,मनीष,दिनेश सहित कई लोग छह गाडिय़ों मेें सवार होकर आए। उसकी ढाणी पर आकर हथियारों से हमला किया। बीच बचाव में परिवार के लोग जख्मी हो गए। खुद स्वरूप राम भी घायल हो गया।
कई वांछितों की धरपकड़ मसूरिया नट बस्ती में अवैध शराब नष्ट
हमलावर बाद में भाग गए। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। घटना को लेक र अब पुलिस में रिपोर्ट दी गई।
Related posts:

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

