Doordrishti News Logo

लाल बत्ती पर रुका सीएम का काफिला देख हैरत में पड़े लोग

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संवेदनशील फैसला
  • सीएम के काफिले के लिए नहीं रोका जाएगा शहर में यातायात
  • अब आम राहगीर की तरह ट्रैफिक में चलेंगे मुख्यमंत्री

जयपुर,लाल बत्ती पर रुका काफिला देख हैरत में पड़े लोग।मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम को जब जयपुर एयरपोर्ट से ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास लौट रहे थे,तब उनका काफिला आम लोगों के वाहनों की तरह रास्ते में लाल बत्ती पर रुक गया। मुख्यमंत्री को ट्रैफिक लाइट्स पर यातायात नियमों का पालन करते हुए हरी बत्ती होने का इंतजार करते देख आस-पास के राहगीर हैरत में आ गए।

इसे भी पढ़ें- शराब ठेके में सेंध के साथ आग लगा दी, 80 हजार की बोतलें पव्वे फोड़े

दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके मूवमेंट के समय आमजन को होने वाली परेशानी को दूर करते हुए लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाने का फैसला किया है। इसके बाद,बाड़मेर यात्रा के बाद एयरपोर्ट से लौटते वक्त उनका काफिला ओटीएस चौराहे के पास ट्रैफिक के बीच लाल बत्ती पर रुका। मुख्यमंत्री ने उनके काफिले की वजह से यातायात रोक दिए जाने से आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू से बात की थी। पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जयपुर पुलिस आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि अब तक मुख्यमंत्री के काफिले की रवानगी से पहले शहर में यातायात रोक लिया जाता था जिससे आमजन को कई बार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने एक बार पहले भी अपना काफिला रुकवाकर एम्बुलेंस को आगे निकलवाया था। अब उनकी इस पहल से गंभीर मरीजों को भी जाम से राहत मिलेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026