Doordrishti News Logo

शराब ठेके में सेंध के साथ आग लगा दी, 80 हजार की बोतलें पव्वे फोड़े

जोधपुर,शराब ठेके में सेंध के साथ आग लगा दी, 80 हजार की बोतलें पव्वे फोड़े। फिटकासनी चौराहा बासनी बेंदा गांव में एक शराब ठेके में 18 फरवरी की रात को चोरों ने सेंध लगाने के साथ वहां से 25 हजार की नगदी चुरा ली। डेढ़ लाख का माल था, जिसमें 80 हजार का नुकसान कर बाकी ले उड़े। इस बारे में एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें – कमिश्ररेट पुलिस महकमें में भारी फेरबदल

डांगियावास स्थित रशीदा गांव निवासी श्रवणलाल पुत्र भंवरलाल विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी शराब की दुकान फिटकासनी चौराहा बासनी बेंदा गांव में है। इसका गोदाम एक होटल के नजदीक है। 18 फरवरी की रात को चोरों ने दुकान के पीछे के रास्ते से प्रवेश करते हुए वहां से 25 हजार की नगदी चुराई। साथ ही दुकान में डेढ़ लाख की शराब भरी हुई थी। जाते हुए तकरीबन 80 हजार की शराब की बोतलें और पव्वे फोड़ डाले,बची हुई अपने साथ लेकर चले गए। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026