Doordrishti News Logo

तीन जगहों से लोग लापता गुमशुदगी दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन जगहों से लोग लापता गुमशुदगी दर्ज।कमिश्ररेट के अलगअलग थाना क्षेत्रों से लापता हुए लोगों के संबंध में उनके परिजन की तरफ से गुमशुदगियां दर्ज कराई गई हैं।
मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में कंचनबाई का जाव मथानिया क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक भारती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां गुड्डी देवी 29 दिसंबर की शाम के समय किसी काम से निकली थी जो वापिस घर पर नहीं लौटी।

दूसरी तरफ नागौर जिले के मकराना थानान्तर्गत कीला डूंगरी हाल इसाईयों का कब्रिस्तान न्यू पावर हाउस रोड निवासी ज्ञान कंवर पत्नी स्व.घीसुसिंह ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को उसका पुत्र सुरेन्द्र सिंह घर से बिन बताए निकल गया। वह अब तक वापिस नहीं लौटा।

पुलिस आयुक्तालय से चार पुलिस कर्मी सेवानिवृत

मामले में शास्त्रीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जबकि महाराष्ट्र के रामगढ़ जिले के वर्जत कोदीवडे निवासी शशिकांत गंगाराम बाघमारे पुत्र गंगाराम बाघमारे ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र अरूण शशिकांत वाघमारे को मिर्गी की बीमारी के चलते इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। वह 22 दिसम्बर से अब तक लापता है।

Related posts: