तेज धमाके की ध्वनि पर सहमे लोग घरों के बाहर निकले,खिड़की दरवाजे हिले

  • सुपरसोनिक बूम होने की संभावना
  • पहले भी सुनी गई थी आवाजें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तेज धमाके की ध्वनि पर सहमे लोग घरों के बाहर निकले, खिड़की दरवाजे हिले।शहर के निकट ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की रात को तेज धमाके की आवाज के साथ कई घरों में दरवाजे खिड़कियां हिल गई। एकाएक हुए धमाके की आवाज से लोग सहम से गए। वे घरों के बाहर निकले और एक दूसरे से चर्चा करते नजर आए। फिलहाल संभावना जताई गई कि यह सुपरसोनिक बूम की आवाज थी जो हवाई जहाज के अत्यधिक नीचे से निकलने पर अमूमन होती है।

निकट के तनावड़ा,गुढ़ाविश्रोईयान और सांगरियां आदि क्षेत्रों में बुधवार की रात मेें अचानक तेज धमाके की आवाज आने पर लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। लोग एक बारगी दहशत में आकर सहम से गए। हर किसी ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कोई भूकम्प मानकर बाहर निकल गया तो कोई विस्फोट की आशंका में घर से बाहर आ गया।

इसे भी पढ़िए – पांच में से तीन मांगों पर सहमति बनी धरना समाप्त

धमाके की आवाज और लोगों के घरों के बाहर निकलने का पता लगने पर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर होने लगी। बाद में एक पुलिस अधिकारी द्वारा सुपरसोनिक साउण्ड के बारे में जानकारी दी गई तब लोग शांत हुए। हालांकि इसमें किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर रात तक नहीं मिली।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले माता का थान और मंडोर इलाके में कुछ इसी तरह की आवाज पर लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले थे और सहम गए थे। बाद में इसके सुपरसोनिक साउण्ड होने का पता लगा।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026