इंजीनियरिंग संकाय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों व शिक्षकों की रोकी पेंशन
- जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसायटी ने जताया विरोध
- कुलपति वापस लेंगे आदेश
जोधपुर,इंजीनियरिंग संकाय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों व शिक्षकों की रोकी पेंशन।जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज (पूर्व में इंजीनियरिंग संकाय) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अक्टूबर से पेंशन रोक दी। इस आदेश के खिलाफ आज जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसायटी ने विरोध जताया और कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें – पुलिस ने दस हजार के इनामी डोडा पोस्त सप्लायर को पकड़ा
कुलपति ने वार्ता के पश्चात इस आदेश को वापस लेने का आश्वासन दिया। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसायटी के अध्यक्ष प्रोफेसर रामनिवास शर्मा ने बताया कि गत 23 अक्टूबर को विश्वविद्यालय की सिंडिकेट मीटिंग में एक निर्णय द्वारा एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज इंजीनियरिंग संकाय से सेवानिवृत 274 कार्मिक एवं शिक्षकों को भविष्य में पेंशन भुगतान नहीं करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के खिलाफ आज कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस आदेश को वापस लेने के लिए कुलपति से वार्ता की गई।
कुलपति ने पेंशनर्स सोसायटी के विरोध को देखते हुए सिंडिकेट मीटिंग को तुरंत आयोजित कर एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज इंजीनियरिंग संकाय से सेवानिवृत्त कार्मिक शिक्षकों की रोकी गई पेंशन को वापस नियमित रूप से प्रारंभ करने का आश्ववासन दिया। इस दौरान पूर्व कुलपति संरक्षक, प्रोफेसर गंगाराम जाखड़,संरक्षक प्रोफेसर एसएस टाक,उपाध्यक्ष प्रोफेसर सोहन चारण,संयुक्त सचिव प्रोफेसर केआर चौधरी,संगठन सचिव प्रोफेसर सुखबीर सिंह बेस, सचिव डॉ लोकेंद्र सिंह सहित कई पेंशनधारी उपस्थित थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

