Doordrishti News Logo

पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

  • अपने आवास पर चल रहे निजी कार्यालय में ली रिश्वत
  • मध्यस्थ भी गिरफ्तार
  • एक अन्य की तलाश

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की टीम ने बाप कस्बे में बारू पटवार मंडल के एक पटवारी को जमीन शुद्धिकरण की एवज में आज पांच हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा है। पटवारी के साथ एक मध्यस्थ भी पकड़ा गया है। इसके अलावा यूपीआई के जरिए खाते में दो हजार रूपए डलवाने वाले की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

ब्यूरो के डीआईजी कैलाशचंद विश्रोई ने बताया कि बाप कस्बे के राणेरी स्थित गोदारों की ढाणी निवासी सिद्धराज पुत्र रतनाराम विश्रोई की तरफ से एक शिकायत 25 फरवरी को दी गई। इसमें बताया कि उसकी पुश्तैनी सामलाती जमीन है। जिसके लिए शुद्धिकरण के लिए वह बारू पटवार मंडल में लगे पटवारी डालसिंह जिसके पास में अतिरिक्त प्रभार आया है। इस पर उसने मांग सत्यापन पर 5 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इससे पहले परिवादी द्वारा 2 हजार रूपए यूपीआई के जरिए दे दिए गए थे।

ब्यूरो के डीआईजी कैलाशचंद विश्नोई ने बताया कि शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद आज आरोपी डाल सिंह को उसके निजी आवास पर चल रहे कार्यालय मेें परिवादी से पांच हजार रूपए रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोपी ने यह रिश्वत राशि अपने मध्यस्थ मेघवालों का बास बाप निवासी कुंदनराम पुत्र मनसुख मेघवाल के जरिए लिए। कार्रवाई ब्यूरो के एएसपी दुर्गसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में की गई। यूपीआई के जरिए दो हजार रूपए डलवाने वाले की पहचान के साथ उसकी तलाश की जा रही है। पटवारी डालसिंह पुत्र ताराचंद के साथ कुंदनराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम अनुसंधान किय जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026