Doordrishti News Logo

महाशिवरात्रि मंगलवार को, पूर्व संध्या पर भजनों के बही सरिता

शिवमंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया

जोधपुर, भगवान भोलेनाथ का विवाह शिवरात्रि के रूप में मंगलवार को मनाया जाएगा। शहर में सभी शिव मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाने के साथ आज पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन कार्यक्रम शिव मंदिरों में हो रहे हैं। मंगलवार को भगवान का ब्याह रचाने का कार्यक्रम के साथ विभिन्न व्यंजनों से शिव को पंचामृत अभिषेक किए जाएंगे।शादीसुदा से लेकर कुंवारे तक सभी लोग व्रतोपवास करेंगे।

शहर में मंगलवार को शिव रात्रि पर सभी प्रमुख शिवालयों में दिन व रात में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महारूद्राभिषेक,पंचामृत अभिषेक आदि किए जाएंगे। साथ ही आकर्षक फूल मंडली सजाई जाएगी। महाशिवरात्रि का पर्व पूर्ण भक्ति भाव से मनाया जाएगा। आज पूर्व संध्या पर भक्ति गीतों का रस बहा।

शिवरात्रि को एकलिंग महादेव, अचलनाथ महादेव मंदिर, जालेारी गेट में बड़लेश्वर महादेव, रातानाडा शिवमंदिर, चांदपोल के सिद्धपीठ रामेश्वर धाम, भूतेश्वर में भूतनाथ एवं गोल बिल्डिंग स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर व शहर के सभी शिव मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। कई मंदिरों में रविवार को शिव-पार्वतीजी सगाई कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। मंदिरों में आकर्षक रोशनी के साथ फूल मंडली की सजावट की गई है। इस अवसर में शहर में लोगबाग व्रतोपवास भी करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: