Doordrishti News Logo

जमीन म्यूटेशन के नाम पर ली रिश्वत

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बाड़मेर जिले के रामसर पटवार मंडल के पटवारी को 25 सौ रूपए रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है। उसने रिश्वत की राशि अपने सरकारी आवास पर ली। जमीन के म्युूटेशन के नाम पर यह राशि ली गई। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

ब्यूरो के डीआईजी डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि बाड़मेर जिले के गडरा रोड निवासी 80 साल के घनश्याम पुत्र रामच्रद माहेश्वरी की तरफ से एक शिकायत मिली थी। इसमें बताया कि उन्होंने अपनी बहन राणीदेवी से 16 बीघा जमीन अपनी पुत्र वधु पूजा के लिए खरीदी थी। मगर इस जमीन के म्युटेशन के लिए वे रामसर बूठिया के पटवार मंडल में कार्यरत पटवारी अशोक कुमार से मिले। तब उसने कहा कि म्यूटेशन के लिए वैसे तो वह 5-6 हजार रूपए लेता है। आप मुझे हजार पांच सौ कम दे देना।

यह शिकायत 28 जुलाई को हुई थी। तब बाद में सत्यापन करवाए जाने पर 25 सौ रूपए देना तय हुआ। मगर पटवारी ने कहा कि काम होने से पहले रकम देनी होगी और उसके लिए 10-12 दिन का समय लगेगा। ब्यूरो के डीआईजी डॉ.विष्णुकांत के अनुसार शिकायत का सत्यापन के बाद एसीबी बाड़मेर के एएसपी रामनिवास के सुपरविजन में आज टीम का गठन करते हुए आरोपी पटवारी अशोक कुमार को उसके सरकारी आवास पर 25 सौ रूपए रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा गया। उसने रूपए दीवार पर बनी अलमारी में रख दिए। बाद में एसीबी टीम ने इशारा पाकर उसे पकड़ लिया।

ये भी पढें – विवि.के शैक्षणिक उन्नयन और अकादमिक ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए समझौता

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी पश्चिम ने ली अपराध गोष्ठी

September 25, 2026

लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार

September 25, 2026

अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज

September 25, 2026

रेलवे अस्पताल में पहली बार की जीभ के कैंसर की जटिल सर्जरी

September 25, 2026

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

September 25, 2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी

September 25, 2026

राज्य के प्रमुख विधि सचिव को कोर्ट में पेश होने के आदेश

September 25, 2026

केमिकल फैक्ट्री में झुलसे 6 गंभीर फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर से जयपुर भेजा

September 25, 2026

डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

September 25, 2026