Doordrishti News Logo

पतंजलि महिला महासम्मेलन सम्पन्न

जोधपुर,महिला पतंजलि योग समिति (राजस्थान पश्चिम) का प्रान्त स्तरीय महा सम्मेलन शनिवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की मुख्य वक्ता आचार्य डॉ. साध्वी देवप्रिया थी। इस सम्मेलन में योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी।ऑनलाइन अपना उदबोधन दिया। सुबह से ही सम्मेलन के प्रति महिलाओं में भरपुर उत्साह देखने को मिला। स्वामी रामदेव ने समस्त महिला शक्ति को देवी स्वरूप बताते हुए इनके लिए सर्वोपरि गौरव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मां के रूप में एक स्त्री किसी भी घर का सौभाग्य होती है।

ये भी पढ़ें- अन्तर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 15 दिसम्बर से

patanjali-mahila-mahasammelan-concluded

कार्यक्रम के आरंभ में साध्वी देवप्रिया का स्वागत महिला पतंजलि समिति की राज्य प्रभारी विजयलक्ष्मी ने किया। उनके साथ विनोद आर्य और समंदर सिंह थे। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई जिसे सामूहिक रूप से अतिथियों ने अग्नि जलाई। ज़िला प्रभारी सोनू राठौड़ एवं सदस्यों ने आगंतुकों को मीराबाई की प्रतिमा और पश्मीना भेंट किया।

कार्यक्रम का संचालन किरण राठौड़ ने किया। कार्यकम में कृतिका मूंदड़ा,खुशी चौहान और लेखिका चौधरी ने आर्टिस्टिक योग कला का प्रदर्शन भी किया। महिला पतंजलि की सोशल मीडिया प्रभारी रेखा दाधीच ने बताया कि सम्मेलन के सफल आयोजन में मेघसिंह जतन कंवर,लीला राजपुरोहित,सुनीता शेखावत,कविता जांगिड़,संध्या चौधरी,पूजा राजपुरोहित सहित पतंजलि योग समिति,भारत स्वाभिमान,युवा भारत समिति,पतंजलि किसान सेवा समिति का भी पूर्ण सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026