Doordrishti News Logo

बीएसएफ के नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित

बैच नंबर 258 और 259 दीक्षा

जोधपुर,बीएसएफ के नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित। सीमाओं की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल के नए जवानों को जोधपुर के राजस्थान फ्रंटियर बीएसएफ मुख्यालय के अनुभवी प्रशिक्षको द्वारा नियमित रूप से अलग-अलग बैच को सहायक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित करके नव आरक्षकों को अलग-अलग सीमाओं पर यहां से तैयार करके भेजे जाने का सिलसिला आज भी जारी है।

इसे भी पढ़िए – साइबर फ्रॉड के 14.11 लाख रिफंड कराए

इसी कड़ी में जोधपुर के चंदन सिंह चंदेल स्टेडियम में स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र में बैच संख्या 258 और 259 का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जिसमें पीटीएस तीन के जवान भी शामिल थे।

जोधपुर के सीमा सुरक्षा बल के चंदन सिंह चंदेल स्टेडियम में चल रहे सहायक प्रशिक्षण केंद्र में सीमा सुरक्षा बल के राजस्थान फ्रंटियर आईजी एमएल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में बैच संख्या 258,259 और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के तीसरे बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित कर कर्त्तव्यपरायण के साथ अपने ड्यूटी के लिए शपथ ली गई।

मारकर कॉल के साथ शुरू हुआ यह आयोजन अग्रिम कॉल से लेकर परेड फॉर्म के प्रदर्शन में जवान जिस उत्साह से लबरेज नजर आए,उससे कार्यक्रम में शामिल होने आए बीएसएफ जवानों के परिवारजन भी काफी उत्साहित नजर आए। प्रारंभ में मुख्य अतिथि आईजी एमएल गर्ग ने पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उसके बाद परेड के निरीक्षण कर परेड की सलामी ली।

राष्ट्रीय ध्वज रक्षक टोली ने प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण लेने वाले नव आरक्षकों को इस अवसर पर कर्त्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई। समारोह में जवानों का मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पदक वितरण कर अलग- अलग पुरस्कारों से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर बैंड डिस्प्ले के साथ ऊंटों का प्रदर्शन काफी आकर्षक का केंद्र रहा। मलखम प्रदर्शन और पी टी प्रदर्शन में भी जवानो ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026