जोधपुर, निकटवर्ती खेड़ापा के पूनियों की बासनी क्षेत्र में अलसुबह पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति की खेड़ापा अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
खेड़ापा पुलिस ने बताया कि पुनियों की बासनी निवासी महेन्द्र पुत्र पुरखा राम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता पुरखा राम अलसुबह पैदल गांव की तरफ निकले थे। तब किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस पर वे घायल हो गए। खेड़ापा अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद उनकी मौत हो गई। शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।