Doordrishti News Logo
  • झालावाड़ पहुंचने पर शेखावत का किया स्वागत
  • शेखावत ने रामकुंड बालाजी मंदिर में किया पूजन

झालावाड़, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का रविवार को झालावाड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। शेखावत ने कनवाड़ी स्थित रामकुंड बालाजी मंदिर में जलाभिषेक किया। राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य की मदद कर रही है। फ्री वैक्सीन उपलब्ध करानी हो या बिजली संकट के दौरान कोयले की आपूर्ति या जल जीवन मिशन के लिए धनराशि, लेकिन राज्य सरकार फंड का सदुपयोग नहीं कर पा रही है।

सुबह कोटा से सड़क मार्ग से झालावाड़ पहुंचे शेखावत ने कहा कि रामकुंड बालाजी मंदिर में दर्शन-पूजन और देवाधिदेव का जलाभिषेक कर स्वयं को धन्य किया। यहां का वातावरण पवित्रता से परिपूर्ण है। मन को असीम शांति मिलती है। इस सुंदर श्रृंखला में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर हालचाल जाना। पार्टी और परिवार मेरे लिए एक ही है। मंदिर में शेखावत ने समिति सदस्यों और ग्रामीणों से बातचीत की।

पार्टी और परिवार मेरे

शेखावत लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र के निवास स्थान पहुंचे और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। शेखावत यहां पारिवारिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान के वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, संघ के कोटा महानगर कार्यवाह ताराचंद गोयल, रामगंजमंडी विधायक व भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर सहित कई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

डोटासरा पर कसा तंज

संघ और भाजपा को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से जुड़े सवाल पर शेखावत ने तंज कसा कि वो पीसीसी और मंत्री पद, दोनों को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। अब आमजन के मन में प्रश्न यह है कि डोटासरा पीसीसी की कुर्सी बचा पाएंगे या मंत्री पद। उन्होंने कहा कि डोटासरा की बयानबाजी केवल दिल्ली और राजस्थान में बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए है।

जल जीवन मिशन में राजस्थान फिसड्डी

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन में राजस्थान फिसड्डी है। देश के 78 जिलों और 1.10 लाख गांवों में 100 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन लग गए हैं, लेकिन दुर्भाग्य से राजस्थान समेत कुछ राज्य अपेक्षा के अनुरूप गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर केंद्र सरकार ने देश में सबसे ज्यादा बजट राजस्थान को आवंटित किया है।

ये भी पढें – तीन शातिर वाहन चोर पकड़े,स्कूटी और बाइक जब्त

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

सरकारी स्कूल में घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल

August 21, 2026

निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

August 19, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार

August 16, 2026

PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन

August 12, 2026

उत्तराखंड में भूकंप

August 10, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026