Doordrishti News Logo

सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते का सामाजिक सरोकार

जोधपुर, सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते परिवार ने एक और सामाजिक सरोकार निभाते हुए जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर तैयार किए गए आईसीयू में बच्चों की दवाइयां रखने के लिए 340 लीटर का फ्रिज भेंट किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल थी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसएस राठौड़ ने की।

मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने इस अवसर पर सत्यमेव जयते परिवार द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। उन्हने कहा कि चाहे कोरोना वायरस काल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीनों या फिर मास्क की व्यवस्था की हो, सत्यमेव जयते परिवार की पूरी टीम हमेशा समर्पित रही है। कोई भी सरकार अकेले सभी व्यवस्थाएं नहीं कर सकती, सामाजिक संगठनों को आगे आकर इस तरह के नेक कार्य में भागीदार बनना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एसएस राठौड़ ने सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते परिवार द्वारा लगातार सामाजिक सरोकार के दायित्व निभाए जाने पर साधुवाद दिया और विश्वास व्यक्त किया कि अन्य सामाजिक संगठन भी इस तरह से आगे आएंगे और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। प्रारंभ में सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगे भी सेवा के प्रति तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। उम्मेद अस्पताल अधीक्षक डॉ रंजना देसाई ने इस अवसर पर सत्यमेव जयते परिवार का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढें – महर्षि गर्गाचार्य जयंती मनाई गई ।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

सरकारी स्कूल में घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल

August 21, 2026

निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

August 19, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार

August 16, 2026

PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन

August 12, 2026

उत्तराखंड में भूकंप

August 10, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026