जोधपुर से चलने वाली तीन ट्रेनों के संचालन समय में इसी माह से आंशिक परिवर्तन
- विभिन्न स्टेशनों से पांच से तीस मिनट तक बदल जाएगा संचालन समय
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर से चलने वाली तीन ट्रेनों के संचालन समय में इसी माह से आंशिक परिवर्तन।रेलवे द्वारा ट्रेनों की समयपालना में सुधार और एक नई ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने के कारण जोधपुर मंडल पर तीन ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्पीड अप और बीकानेर-बांद्रा स्टेशनों के बीच नई ट्रेन के संचालन को देखते हुए ट्रेन 22932,जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट (साप्ताहिक),14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस और 54825,जोधपुर-बिलाड़ा एक्सप्रेस के संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है जो 28 मई से प्रभावी होगा।
उन्होंने बताया कि इन्हीं कारण से ट्रेन 22932,जैसलमेर-बांद्रा जैसलमेर साप्ताहिक सुपरफास्ट 31 मई से जैसलमेर से अपने निर्धारित समय सायं 5.45 की जगह 6.10 बजे चलने लगेगी। ट्रेन संशोधित समयानुसार पोकरण स्टेशन पर 7.25 बजे आगमन व 7.30 बजे प्रस्थान,रामदेवरा स्टेशन पर रात्रि 8 बजे आगमन व 8.03 बजे प्रस्थान, फलोदी स्टेशन पर 8.50 बजे आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान, ओसियां स्टेशन पर 9.48 बजे आगमन व 9.51 बजे प्रस्थान, मारवाड़ मथानिया स्टेशन 10.15 बजे आगमन व 10.17 बजे प्रस्थान,जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 11.15 बजे आगमन व 11.30 बजे प्रस्थान और पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर रात्रि 12.35 बजे आकर 12.40 बजे प्रस्थान करने लगेगी।
इसी प्रकार ट्रेन 54825,जोधपुर- बिलाड़ा एक्सप्रेस 28 मई से जोधपुर रेलवे स्टेशन से संशोधित समय सायं 6.45 की जगह 6.55 बजे प्रस्थान करने लगेगी। ट्रेन राइकाबाग स्टेशन पर 7.01 बजे आगमन व 7.03 बजे प्रस्थान,जोधपुर कैंट पर 7.11 बजे आगमन व 7.12 बजे प्रस्थान,बनाड़ पर 7.18 बजे आगमन व 7.20 बजे प्रस्थान,जाजीवाल स्टेशन पर 7.28 बजे आगमन व 7.30 बजे प्रस्थान, असारानाडा पर 7.38 बजे आगमन कर 7.40 बजे प्रस्थान, खेड़ीसालवा पर 7.48 बजे आगमन व 7.50 बजे प्रस्थान,पीपाड़ रोड स्टेशन पर 8.12 बजे आगमन व 8.15 बजे प्रस्थान, पीपाड़ सिटी स्टेशन पर 8.38 बजे आगमन कर 8.40 बजे प्रस्थान, सिलारी स्टेशन पर 8.53 बजे आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान,भावी स्टेशन पर 9.18 बजे आगमन कर 9.20 बजे प्रस्थान कर बिलाड़ा स्टेशन पर रात्रि 10 बजे पहुंचा करेगी।
उन्होंने बताया कि नई ट्रेन के संचालन की वजह से ट्रेन 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस के संचालन समय में भी 28 मई से पाली मारवाड़ से जोधपुर के बीच के स्टेशनों से संचालन समय में भी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। जिसके तहत ट्रेन पाली मारवाड़ स्टेशन पर अपराह्न 4.18 बजे आगमन व 4.23 बजे प्रस्थान,केरला स्टेशन पर 4.36 बजे आगमन व 4.37 बजे प्रस्थान,रोहट स्टेशन पर 4.52 बजे आगमन कर 4.53 प्रस्थान,लूनी स्टेशन पर सायं 5.03 बजे आगमन व 5.06 बजे प्रस्थान, हनवंत स्टेशन पर 5.16 बजे आगमन कर 5.17 बजे प्रस्थान, सालावास स्टेशन पर 5.25 बजे आगमन कर 5.26 बजे प्रस्थान, बासनी स्टेशन पर 5.35 बजे आगमन कर 5.37 बजे प्रस्थान, भगत की कोठी स्टेशन पर 5.53 बजे आगमन कर 5.55 बजे प्रस्थान कर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सायं 6.25 बजे पहुंचा करेगी।
वृद्ध महिला से दस लाख के जेवरात ठगने वाला भोपा गिरफ्तार
यात्रियों से ट्रेन की स्थिति पता करने की सलाह
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि उपरोक्त ट्रेनों के संचालन समय 5 से 30 मिनट तक बदल सकता है तथा यात्रियों को रेलसेवा नंबर 139,ट्रेन एप(NTES) अथवा रेलवे वेबसाइट से अपनी ट्रेन की स्थिति का पता कर अपनी यात्रा प्रारंभ करनी चाहिए।