Doordrishti News Logo

सूने मकान में हुई नकबजनी का खुलासा, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

  • परिवार के लोग मौताणें में गांव गया था
  • 18 मई को हुई थी मकान में चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),सूने मकान में हुई नकबजनी का खुलासा,दो शातिर नकबजन गिरफ्तार।शहर के निकट बनाड़ स्थित रमजान का हत्था लक्ष्मण नगर में एक सूने मकान में गत सप्ताह चोरी हुई थी। पुलिस ने प्रकरण का खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर जेवरात भी बरामद किए गए है। वक्त घटना परिवार के लोग मौताणे पर गांव नागौर गए थे।

वापिस लौटने पर चोरी का पता लगा। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का भरपूर फायदा उठाया और जो हाथ लगा वह सब ले गए। तकरीबन 30 तोला सोना और चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। मामले में मूलत: नागौर जिले के कोतवाली थानान्तर्गत गिवरिया-ओड बस्ती हाल लक्ष्मण नगर रमजान का हत्था निवासी दिनेश सोनी पुत्र गोविन्दराम सोनी ने रिपोर्ट दी थी।

रिपोर्ट में बताया कि पिछले दो तीन दिनों से उसका घर सूना था। उसके नाना का निधन होने पर वह परिवार सहित नागौर मूल गांव चल गया। वापिस 18 को आया तो पता लगा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। अज्ञात चोरों ने अलमारी बक्सों के ताले तोडक़र उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घर से रामनवमी सेट 90 ग्राम,रखड़ी सेट 40 ग्राम,गले का हार 25 ग्राम, झेला पत्ता 125 ग्राम,4 सोने की अंगुठियां करीबन 40 ग्राम सोना तकरीबन 25-30 तोला है। चांदी में 7 पायल जोड़ी 70 ग्राम चांदी की और परचूनी सामान तक चोरी कर ले गए।

जोधपुर से चलने वाली तीन ट्रेनों के संचालन समय में इसी माह से आंशिक परिवर्तन

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
बड़ी नकबजनी की इस वारदात को खोलने के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने ऊंटों की घाटी सूरसागर निवासी भाखरराम उर्फ सोहन उर्फ ढलिया पुत्र सुरताराम भील एवं मूलत: चूरू के थेलासर हाल अंबेडकर कॉलोनी सूरसागर निवासी गिरधारीलाल उर्फ राजू पुत्र गिगराज गोस्वामी को पकड़ा है। इनके पास से सोने चांदी के आभूषण जब्त किए गए है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026