संसदीय कार्य व विधिमंत्री पटेल गुरुवार को जोधपुर आयेंगे
जोधपुर,संसदीय कार्य व विधिमंत्री पटेल गुरुवार को जोधपुर आयेंगे।संसदीय कार्य विभाग,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल गुरुवार को जोधपुर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जोगाराम पटेल गुरुवार 8 अगस्त सांय 7 बजे जोधपुर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे। वे शुक्रवार, 9 अगस्त को प्रातः 9 से 10.45 बजे तक सर्किट हाऊस में जनसुनवाई करेंगे। प्रातः 11 बजे नृसिंह दड़ा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें – मंडोर सुपरफास्ट व रानीखेत एक्सप्रेस आज से पुनः वाया जयपुर चलेंगी
पटेल दोपहर 12.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगरिया में संस्था प्रधान वाकपीठ (प्राथमिक, माध्यमिक)में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 2.30 से सांय 5.30 बजे तक अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे एवं विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। वे सांय 6.30 बजे सर्किट हाऊस पहुंच कर जनसुनवाई करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

