Doordrishti News Logo

मंडोर सुपरफास्ट व रानीखेत एक्सप्रेस आज से पुनः वाया जयपुर चलेंगी

जयपुर स्टेशन पर री डवलपमेंट कार्य के कारण 71 दिनों से बदले मार्ग से की जा रही थीं संचालित

जोधपुर,मंडोर सुपरफास्ट व रानीखेत एक्सप्रेस आज से पुनः वाया जयपुर चलेंगी। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चलने के कारण पिछले 71 दिनों से परिवर्तित मार्ग से चल रही मंडोर सुपरफास्ट और रानीखेत एक्सप्रेस गुरुवार से अपने निर्धारित मार्ग जयपुर के रास्ते चलना प्रारंभ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें – पांच हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे री डवलपमेंट कार्य के कारण ट्रेन22996/22995,जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट 29 मई से व ट्रेन 15014/15013,काठगोदाम -जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेनों को 28 मई से 7 अगस्त तक बदले मार्ग से चलाया जा रहा था जिसके तहत ये जयपुर नही जा रही थीं।

उन्होंने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर एयर कोनकोर्स के निर्माण कार्य के चलते दोनों प्रमुख ट्रेनें वाया फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की जगह फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जा रही थी। अब गुरुवार से दोनों ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग वाया जयपुर के रास्ते चलना प्रारंभ हो जाएगी जिससे जयपुर-अलवर की ओर जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026