Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में पाक विस्थापित की मौत

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। सड़क हादसे में पाक विस्थापित की मौत। शहर के निकट माणकलाव पुलिया के नीचे बोलेरो ने एक बाइक सवार पाक विस्थापित को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसके पिता की तरफ से करवड़ थाने में अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

इसे भी पढ़िए – दंडित बंदी की अस्पताल में मौत

पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। करवड़ पुलिस ने बताया कि बासनी लाछा में रहने वाला पाक विस्थापित 24 वर्षीय अशोक पुत्र लक्ष्मण भील अपनी बाइक लेकर माणकलाव पुलिया के नीचे से निकल रहा था। तब किसी बोलेरो के चालक ने उसे चपेट में ले लिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर उसके पिता लक्ष्मण भील की तरफ से अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026