Doordrishti News Logo

रुपए चुराने के बाद पी स्मैक,खरीद लिए नए कपड़े

-बाप बेटा गिरफ्तार
-जेल भिजवाया

जोधपुर,शहर के खांडाफलसा क्षेत्र में 22 फरवरी को दुकान के गल्ले से रुपए चुराने के आरोप में पुलिस ने बाप बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चुराए गए रुपयों से स्मैक पी और नए कपड़े खरीद कर लिए। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़िए- रेवेंन्यू इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया क्रॉस केस

थानाधिकारी गीता विश्रोई ने बताया कि घटना में खांडाफसला धनजी पान के पास खांडाफलसा निवासी गिरीराज ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह 22 फरवरी को दोपहर में दुकान में बैठा था। तब एक युवक ग्राहक बनकर आया और गल्ले से 13 हजार रुपए चुराकर ले गया। इस पर पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को देख कर आरोपी ढब्बू बस्ती खांडाफलसा निवासी शेरखान और उसके बेटे लखन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि चुराए गए रुपयों से स्मैक पी और नए कपड़े खरीद लिए। दोनों को जेल भिजवाया गया। इनके खिलाफ पहले भी चालान हो रखे हैं।

यहां से एप इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: