महाशिवरात्रि पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिरों में दिनभर चला अभिषेक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महाशिवरात्रि पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर अभिषेक का दौर चला। शिव पूजन के लिए दिन भर भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को विशेष रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।आरती के बाद शिव के भजन गाए गए। रात्रि बारह बजे की आरती के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

आयोजन समिति के अनुसार भगवान शिव की आराधना का प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि रविवार पूरे शहर के साथ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 20-ई सेक्टर स्थित आदर्श नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना शुरू हो गया जो रात्रि बाढ़ बजे की आरती पर संपन्न हुआ। मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।

इस अवसर पर मंदिर में शिव का महारूद्राभिषेक,पंचामृत अभिषेक, ऋतु पुष्पों का श्रृंगार और भजनों का आयोजन किया गया। शाम को सामूहिक आरती की गई। आरती के बाद क्षेत्र की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी,जिस पर नृत्य किया गया। क्षेत्र के पुरुषों ने भी शिव के भजन गाकर माहौल को और भी भक्ति मय बना दिया। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि 12 बजे पुनः शिव की स्तुति और आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026