Doordrishti News Logo

उदय मंदिर इलाके में सीवरेज के पानी को लेकर प्रदर्शन,रास्ता रोका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उदय मंदिर इलाके में सीवरेज के पानी को लेकर प्रदर्शन,रास्ता रोका। उदय मंदिर इलाके में सीवरेज के पानी की समस्या से परेशान लोगों ने आज प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए रास्ता भी रोका।। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट रेखराज कच्छवाहा ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से सीवरेज का पानी रास्ते में बहने की समस्या बनी हुई है। करीब छह माह से स्थानीय लोग सीवरेज के पानी की समस्या से परेशान हो रहे हैं। कई बार निगम के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बच्चे पानी के बीच में बैठ गए।

प्रदर्शन के बाद कुछ समय के लिए रास्ता रोका गया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रदर्शन कारियों के प्रतिनिधिमंडल की निगम और निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता कराई गई। उन्होंने वार्ता में बताया कि मिर्धा चौराहे से जिलानी मस्जिद तक अमृत योजना के तहत सीवरेज की बड़ी लाइन बिछाई गई थी।

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़

इस लाइन से 75 फीट दूरी पर एक पॉइंट बना हुआ है। जिलानी मस्जिद से पॉइंट में 75 फीट लाइन जोड़ दी जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा। वार्ता में प्रदर्शनकारियों को नगर निगम के अधिकारियों ने जल्द चर्चा करके समाधान समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026